देश के सबसे तेज धावक बनने पर मिली सीएम से शाबासी, अब झारखंड के पार्थ सिंह का दिखा डबल धमाल

0
hemant soren

झारखंड: भुवनेश्वर में आयोजित 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में पार्थ सिंह ने अंडर-20 लॉन्ग जंप में 7.82 मीटर की रिकॉर्ड छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता।पार्थ ने 7.82m की छलांग लगाते हुए 6 साल पुराना रिकॉर्ड (7.79m) तोड़ कर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया।इससे पहले कल झारखंड के लाल पार्थ ने मेंस अंडर-20 के 100 मीटर दौड़ में मात्र 10.52 सेकंड में फिनिश लाइन पार करते हुए देश के सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया था। जिसकी सीएम हेमंत सोरेन ने सराहना कि थी. आज पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी सराहना की ”पार्थ की यह दोहरी उपलब्धि नई पीढ़ी के हर युवा के लिए प्रेरणा है। पार्थ को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अशेष मंगलकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here