ANM, GNM व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिवाली पर सैलरी में बढ़ोतरी, अगली जीबी की बैठक 12 नवंबर को

0
irfan ansari

रिम्स शासी परिषद की ऐतिहासिक बैठक में आज रिम्स, रांची में हुई GB बैठक में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णय:

1)”मोक्ष वाहन” योजना शुरू – रिम्स में मृत्यु पर शव घर तक निशुल्क पहुंचाया जाएगा, साथ ही अंतिम संस्कार के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2)गरीब बच्चों को अब रिम्स में ही NEET की फ्री कोचिंग, MBBS के टॉपर छात्र पढ़ाएंगे – ₹2500/घंटा प्रोत्साहन राशि।

3)इंटर्न डॉक्टरों को मिलेगा ₹30,000/माह मानदेय (AIIMS के तर्ज पर)

4)ANM, GNM व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की दिवाली पर सैलरी में बढ़ोतरी

5)गोपनीयता उल्लंघन पर DPRओ बर्खास्त, रिम्स निदेशक की संपुष्टि

6)अधिवक्ता पैनल भंग – नए पैनल के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा

7)MCI को MBBS की 180 सीट है. 250 सीट करने के लिए प्रस्ताव रखा गया था, जो रिजेक्ट हो गया, हम अपील में गए हैं

  • 8)यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा भुगतान
  • 9)जल्द खोले जाएंगे तीन नए हाईटेक टेस्टिंग लैब

स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा ये कदम रिम्स को चिकित्सा शिक्षा व जनसेवा में देश के अग्रणी संस्थानों की कतार में लाएंगे।अगली जीबी की बैठक 12 नवम्बर को होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here