नशा मुक्त भारत के लिए रांची समेत पूरे भारत के 75 स्थानों पर नमो युवा रन का आयोजन,विजेता को 1 लाख तक का इनाम

0
babulal marandi

झारखण्ड : नमो युवा रन का आयोजन पूरे भारत के 75 स्थानों पर किया जा रहा है, जिनमें झारखंड राज्य के रांची, धनबाद और जमशेदपुर प्रमुख रूप से शामिल हैं।रांची के मोरहाबादी में झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘नमो युवा रन–नशा मुक्त भारत के लिए’ कार्यक्रम को संबोधित कर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त झारखंड और नशा मुक्त भारत बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति के बल पर वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनेगा। युवाओं से आह्वान करता हूं कि फिट (Fit) रहें और नीट (Neat) रहें। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, BJP Jharkhand के महामंत्री करमवीर सिंह, BJYM, झारखण्ड के अध्यक्ष शशांक शेखर , भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष श्री वरुण साहू समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। बता दें कि प्रतियोगिता में विजेताओं के बीच लगभग 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।प्रथम विजेता को ₹21,000;द्वितीय विजेता को ₹11,000;तृतीय विजेता को ₹5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here