राज्य में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और बैंक पोषित वित्त को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास

0
Deputy Development Commissioner in Palamu

झारखण्ड : पलामू में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में व्यक्तिगत ऋण एवं महिला उद्यमी वित्त पोषण सह इमरशन साइट विजिट पर एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें व्यक्तिगत ऋण प्रक्रिया, मुद्रा योजना, OSF मॉडल व गैर कृषि गतिविधियों पर चर्चा हुई। पलामू जिला के तीन प्रखंड मेदिनीनगर, लेस्लीगंज और सतबरवा को इमर्सन प्रखंड के रूप में चयन किया गया है. उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि JSLPS सखी मंडल की दीदी को मुद्रा ऋण, व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध कराने में बैंक को जोखिम नहीं के बराबर है,क्योंकि JSLPS के सभी समूहों का क्रेडिट लिंकेज के अनुपात में NPA न के बराबर मात्र 0.83% है जो कि सराहनीय है और JSLPS का ऋण रिकवरी प्रबंधन की समुचित व्यवस्था स्थापित है,साथ ही सभी व्यक्तिगत ऋण से आजीविका गतिविधियों का कार्य किया जा रहा है।DPM, JSLPS ने जिले के 6500 व्यक्तिगत ऋण लक्ष्य को बैंकों के सहयोग से पूरा करने पर जोर दिया। RM JRGB ने महिला उद्यमियों को ऋण देने में सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।वित्त सखी संगीता देवी ने व्यक्तिगत ऋण हेतु उद्यमी दीदी के चयन,दस्तावेज बनाने,व्यापार योजना बनाने,ऋण मिलने के बाद रिपेमेंट,ब्रांडिंग,डे बुक पर अपना अनुभव साझा किया जिसे उप विकास आयुक्त द्वारा सराहा गया।इस बैठक में JSLPS कर्मी एवं सभी बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here