झारखण्ड : आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय First National Conference of Parliamentary and Legislative Committees on Empowerment of Women कार्यक्रम में शामिल हुई गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ।विधायक कल्पना सोरेन ने कहा देश भर से यहां आए सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और झारखण्डी जोहार।हमारे झारखण्ड में आधी आबादी हर एक क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान बना रही है। आधी आबादी को हक-अधिकार, सशक्त बनाने और सम्मान देने का काम कर रही है माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren जी के कुशल और संवेदनशील नेतृत्व में हमारी झारखण्ड सरकार। लेकिन मेरा मानना है कि पूरे देश की आधी आबादी को अगर सशक्त करना है तो राष्ट्रीय स्तर पर वृहद और प्रभावी परिवर्तन करने होंगे।हमारे झारखण्ड और आदिवासी समाज में कहा जाता है कि “पेड़ अपने तने की वजह से नहीं, बल्कि अपनी जड़ों से मजबूत बनता है” – और महिलाएं भारत की जड़ें हैं। यदि शिक्षा, सम्मानपूर्ण जीवन और आर्थिक स्वतंत्रता तथा अवसरों से आधी आबादी पोषित हो तो भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ेगा।




