19 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरित,झारखण्ड पर्यटन का Website का शुभारंभ

0
hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखण्ड मंत्रालय में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं वेबसाईट का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत पूर्व में हुई नियुक्तियों को आगे बढ़ाते हुए पुनः राजस्व सहायक, विधि सहायक, सेनेटरी एंड फ़ूड इंस्पेक्टर, गार्डेन निरीक्षक, सेनेटरी सुपरवाईजर पद पर चयनित युवाओं की हुई नियुक्ति।सीएम ने कहा सरकार का लगातार प्रयास, राज्य का सर्वांगीण विकास है।आज युवाओं के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिली है उम्मीद करता हूं आप सभी इस जिम्मेवारी का निर्वहन कुशलता से करेंगे।

झारखण्ड पर्यटन का Website-jtdcl.jharkhand.gov.in का शुभारंभ हुआ। आज प्रोजेक्ट भवन से झारखण्ड पर्यटन तथा झारखण्ड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेटीडीसी) के लोगो एवं वेबसाइट और सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन का सीएम ने शुभारंभ किया। सीएम ने कहाराज्य में पर्यटन की असीम संभावनाओं का सदुपयोग हो, इस दिशा में अबुआ सरकार काम कर रही है। साथ ही वर्षों से यहां के स्थानीय कलाकारों के साथ भेदभाव होता आया है, उन्हें उचित मंच या व्यवस्था नहीं मिल पायी है। सांस्कृतिक दल प्रबंधन प्रणाली एप्लीकेशन तथा अन्य कार्ययोजनाओं के जरिए उन्हें व्यवस्था से जोड़ सशक्त भी किया जाएगा।झारखण्ड के हर वर्ग के लिए काम कर रही है अबुआ सरकार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here