रांची:दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ के मद्देनजर रांची नगर निगम ने जारी किए निर्देश

0
ranchi nagar nigam

रांची:आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर आज 08.09.2025 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव की अध्यक्षता में रांची नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई।
▶बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा निर्देश:
सभी पंडालों के आसपास विशेष सफ़ाई अभियान।
पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का 15 दिनों के भीतर समाधान करें।
खुले नालों पर स्लैब लगाने व गड्ढों की मरम्मत का कार्य में गति लाए।एप्रोच रोड एवं बाई लेन्स में गड्ढों का समतलीकरण।
डस्टबिन उपलब्ध कराने व कूड़ा प्रबंधन पर पूजा समितियों को जागरूक करना।
झाड़ू एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव।
विसर्जन हेतु तालाबों में सुरक्षित विसर्जन कुंड की व्यवस्था।
विद्युत शाखा द्वारा ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष रोशनी की व्यवस्था।
बैठक में अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, अधीक्षण अभियंता, सभी सहायक प्रशासक, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here