आज बोकारो सदर अस्पताल का मंत्री इरफान अंसारी ने भ्रमण किया। वहां के डॉक्टरों, विशेषज्ञों और मरीजों से मिल कर उनकी राय जानी। मंत्री ने बताया कि बोकारो सदर हॉस्पिटल अच्छा काम कर रही,अस्पताल में भारी संख्या में मरीज मौजूद थे और सबका बेहतरीन इलाज चल रहा था, सदर की व्यवस्था देखें मुझे काफी दिल से खुशी मिली।कई वार्ड के द्वारा किया , ओटी, सर्जरी कार्डियोलॉजी, गायनेकोलॉजी, स्किन डिपार्मेंट ओपीडी सहित मॉड्यूलर ओटी का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते अस्पताल की व्यवस्था देख से काफी खुश हूँ.आप सबसे आग्रह है कि सरकारी व्यवस्था की प्रशंसा करें। कहीं कुछ खामियां हैं तो हमें बोले। बेवजह मीडिया में जाकर हॉस्पिटल, डॉक्टर स्टाफ का मानोबल मत तोड़िये। इस से अस्पताल के डॉक्टर्स, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।अस्पताल की व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी।




