धनबाद:केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की झरिया मास्टर प्लान’ की प्रगति की समीक्षा बैठक

0
Satish Chandra Dubey

धनबाद : भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्यमंत्री, श्री सतीश चंद्र दुबे ने आज दिनांक 27.08.2025 को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के मल्टी-स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट–III (MSDI–III) का उद्घाटन किया।आज धनबाद स्थित बीसीसीएल मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्यमंत्री,सतीश चंद्र दुबे ने ‘झरिया मास्टर प्लान’ की प्रगति की समीक्षा बैठक की।इस अवसर पर मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मंत्री ने झरिया मास्टर प्लान (JMP) पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए, जो स्थानीय लोगों की प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए आगे कदम बढ़ाने के लिए प्रेरणा प्रदान किया।बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी श्री समीरन दत्ता, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त) श्री राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी) श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी–योजना एवं परियोजना) श्री मनोज कुमार अग्रवाल, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्री ने बीसीसीएल के पिछले वर्ष के प्रदर्शन, उत्पादन स्तर, सुरक्षा मानकों एवं संचालन की गहन समीक्षा की और कंपनी की भावी रणनीतियों व योजनाओं पर दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऊर्जा एवं औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने में बीसीसीएल की भूमिका की सराहना करते हुए इसे और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here