रांची:देशभर में केवल दो स्थानों जम्मू-कश्मीर के सियाचिन चोटी पर और रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत नेवरी चौक गोलंबर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जायेगा. साथ ही चौक के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग भी की जायेगी, जिससे रिंग रोड स्थित इस नेवरी चौक गोलंबर की खूबसूरती और भी अधिक निखर जायेगी. इसकी जानकारी नेवरी पंचायत के मुखिया साधो उरांव ने दी.इस ऐतिहासिक फैसले पर उन्होंने कहा “यह तिरंगा ध्वज हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और बलिदान की जीवंत प्रतीक की छवि है. उन्होंने इस कार्य के लिए पूरे पंचायत की ओर से मंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त किया.




