समूह के जरिए व्यवसाय बढ़ा कर संवारा जीवन

0
Sakhi Mandal

सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड के बाना डुगरी गांव की निर्मला देवी, 2019 में राधा श्याम आजीविका सखी मंडल से जुड़ी। पहले वह और उनके पति छोटे स्तर पर कपड़े की दुकान चलाकर किसी तरह गुज़ारा करते थे।समूह से जुड़ने के बाद सक्रिय महिलाओं की मदद और मार्गदर्शन से उन्होंने 15,000 रुपए का ऋण लिया। इस राशि से उन्होंने दो सिलाई मशीन खरीदीं और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया।आज निर्मला अपने दुकान में कपड़े और जूतों का व्यापार करने के साथ-साथ सिलाई का काम भी करती हैं। उनकी सालाना आय लगभग ढाई लाख रुपए तक हो गई है। निर्मला अब एक सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here