रांची : नगर निगम द्वारा मोराबादी क्षेत्र के वेंडर्स को एक ही स्थल पर व्यवस्थित करने हेतु मोराबादी बिजली ऑफिस के समीप 1.36 करोड़ रुपए की लागत से वेंडर मार्केट का निर्माण किया गया है। पूर्व में उक्त वेंडर मार्केट में वेंडर्स को स्थल आवंटन कराने हेतु प्रथम चरण में 161 वेंडर्स को स्थल का आवंटन किया गया था।
▶आज दिनांक 12.08.2025 को द्वितीय चरण में उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू की उपस्थिति में रांची नगर निगम कार्यालय के आठवें तल पर ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई।
▶मौके पर उप प्रशासक के द्वारा ई-लॉटरी के प्रक्रिया के संपन्न होने के पश्चात् अलॉटमेंट लेटर देते हुए सभी वेंडर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सभी वेंडर्स के द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए निगम के पदाधिकारियों व कर्मियों को पूरे पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु बधाईयां दी गई।
▶लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सभी सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री सूरज प्रकाश सिंह, नगर अभियान प्रबंधक, आईटी शाखा, एनयूएलएम शाखा के कर्मी एवं मोराबादी क्षेत्र के चयनित वेंडर्स उपस्थित थे।




