धनबाद: 4 लाख का इनामी झारखंड के धनबाद निवासी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह को STF प्रयागराज ने मुठभेड़ में मार गिराया।छोटू प्रयागराज में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। STF ने शिवराजपुर चौराहा, शंकरगढ़ पर घेराबंदी की, लेकिन छोटू ने पुलिस पर AK-47 और पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तीन STF जवान के मामूली रूप से घायल होने की सूचना है। मौके से AK-47, 9mm पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।




