INMF के अध्यक्ष चुने गए के. एन. त्रिपाठी

0
KN tripathi

रांची:आईएनएमएफ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में आईएनएमएफ की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा की गई। चंद्रशेखर दुबे के निधन के बाद, झारखंड राज्य के पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री के. एन. त्रिपाठी को शेष कार्यकाल के लिए आईएनएमएफ का अध्यक्ष चुना गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि चंद्रशेखर दुबे के स्थान पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री के.एन. त्रिपाठी उच्च न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों में चल रहे आईएनएमएफ से संबंधित मामलों में आईएनएमएफ का प्रतिनिधित्व करेंगे तथा आईएनएमएफ के अध्यक्ष पद के समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here