रांची: शनिवार की रात एक भयावह घटना में खुलासा होता है कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्मह*त्या कर ली. बेडरूम में संयुक्ता सिंह और उनके दोनों बच्चों के शव फांसी के फंदे से झूल रहे थे.जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के छोरिया टोली नागेश्वर एनक्लेव के रहने वाले पति-पत्नी के बीच में तलाक केस चल रहा था, जिसके कारण मृतका संयुक्ता सिंह लंबे समय से अपने दोनों बच्चों 12 वर्षीय बेटे और 14 वर्षीय बेटी के साथ अकेली रहती थी. मृतका का पति ब्रृजेश कुमार सिंह शनिवार (02 अगस्त) को अपने बच्चों के लिए खाने-पीने का कुछ सामान लाया था. बच्चों को आवाज देने पर जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, पुलिस को सूचित किया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला और उसके दोनों बच्चों की लाश फंदे से झूल रही थी. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पिछले तीन दिनों से महिला अपने पति का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी , जिसके बाद पति मिलने आया था.




