पूर्णिया ह’त्याकांड पर नितीश कुमार से सीएम हेमंत सोरेन ने दोषियों को सजा दिलाने हेतु किया आग्रह, कहा ”बिहार में आदिवासियों/दलितों…”

0
hemant soren

झारखण्ड/ बिहार: पूर्णिया में डायन के शक में आदिवासी परिवार के 5 लोगों की ह”त्या कर, शव जलाकर झाड़ियों में फेंका गया l मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने चिंता जताई है ”बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से आग्रह है की दोषियों को शीघ्र से शीघ्र पकड़ उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु उचित कदम उठाने का निर्देश दें।बिहार में आदिवासियों/दलितों पर लगातार बढ़ता अत्याचार अत्यंत चिंता का विषय है।”वहीं स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन विभाग ,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सीएम हेमंत सोरेन से मामले में एक्स के जरिए आग्रह किया है कि झारखंड सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाए।मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोरतम सजा दिलवाने के लिए केंद्र व बिहार सरकार पर दबाव बनाना होगा।

मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा:
सविनय निवेदन है कि बिहार राज्य के पूर्णिया ज़िले में हाल ही में घटी घटना ने मुझे अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांच निर्दोष आदिवासी भाइयों की नृशंस हत्या कर उन्हें ज़िंदा जलाया गया। यह घटना न केवल मानवता पर कलंक है, बल्कि यह आदिवासी समाज की सुरक्षा और सम्मान पर भी एक गंभीर आघात है।मैं इस हृदयविदारक घटना की घोर निंदा करता हूँ और इससे अत्यंत आहत हूँ। यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा शासित बिहार में आदिवासी समाज पूर्णतः असुरक्षित है और उनके जीवन की कोई गारंटी नहीं रह गई है।इस विषय में मेरा आपसे निवेदन है कि झारखंड सरकार की ओर से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाए जिसमें मुझे भी सम्मिलित किया जाए, ताकि मैं मौके पर जाकर स्थिति की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकूँ और आदिवासी समाज के पक्ष को मजबूती से रख सकूँ। हमें इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कठोरतम सजा दिलवाने के लिए केंद्र व बिहार सरकार पर दबाव बनाना होगा।यह केवल एक राजनीतिक या प्रशासनिक मामला नहीं, बल्कि हमारे आदिवासी अस्तित्व, अस्मिता और आत्म-सम्मान का सवाल है।आपसे आग्रह है कि इस मामले को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए तत्काल संज्ञान लें और हमारी सरकार की संवेदनशीलता तथा प्रतिबद्धता को देश के सामने प्रस्तुत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here