दीपक प्रकाश: हेमंत सरकार के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू जी के खेल विभाग में 6 करोड़ का खेला

0
Deepak Prakash

झारखण्ड : राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने मंत्री सुदिव्य सोनू के खेल विभाग में एक बड़ा घोटाला होने का दावा किया है.दीपक प्रकाश ने एक्स पर लिखा ”हेमंत सरकार के करीबी मंत्री सुदिव्य सोनू जी के खेल विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमे 6 करोड़ के खेला होने का अनुमान है।खेल विभाग ने L1 कंपनी से स्पोर्ट्स किट न खरीद कर L2 को काम दे दिया जो सभी सामान ऊंचे कीमत पर दे रही है, आखिर यह गबन का पैसा किसके-किसके जेब मे जा रहा है।मैं मुख्यमंत्री Hemant Soren जी से मांग करता हूँ कि इस निविदा को अविलंब रद्द करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं।”

भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मामले में विभागीय मंत्री और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.मरांडी ने एक्स पर लिखा ”ई-रिक्शा में डीजल भरवाने जैसे हास्यास्पद घोटालों के बाद, हेमंत सरकार के खेल विभाग ने अब 6 करोड़ रुपये का नया घोटाला कर दिया है।स्पोर्ट्स किट की खरीद में विभाग ने सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी को दरकिनार कर, ऊंची दर पर सामान देने वाली (L2) कंपनी को ठेका दे दिया।हेमंत सरकार में टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और कमीशन आधारित फैसले आम बात हो चुकी है। पारदर्शिता की जगह अब साठगांठ और लूट का बोलबाला है।@HemantSorenJMM जी इस पूरे मामले में विभागीय मंत्री और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here