हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 श्रद्धालुओं की मृ*त्यु, झारखण्ड सीएम ने व्यक्त किया शोक

0
Hemant Soren

उत्तराखंड/झारखण्ड : आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा हा*दसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घ*टनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृ*त्यु हो गई।झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 श्रद्धालुओं की मृ*त्यु की दुःखद सूचना मिली है।
मरांग बुरु दिवगंत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here