झारखण्ड : मंत्री इरफ़ान अंसारी ने केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और केंद्रीय उड्डयन मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग कर दी है. स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा”कब जागेगी केंद्र सरकार?उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह हुआ हेलीकॉप्टर हादसा दिल दहला देने वाला है। गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच हुई इस दुर्घटना में 7 श्रद्धालुओं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मर्मांतक हादसे ने मुझे झकझोर कर रख दिया है। हर साल केदारनाथ यात्रा में हादसे क्यों? केंद्र सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा में इतनी लापरवाह क्यों है? सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का प्रयोग बंद क्यों नहीं होता?केंद्रीय उड्डयन मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।श्रद्धालु कोई आम यात्री नहीं होते, वो आस्था का प्रतीक हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? भारत सरकार मूकदर्शक क्यों बनी बैठी है?देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं — हमारी सरकार हर स्तर पर चौकसी रखती है, इसलिए वहां कभी ऐसी त्रासदी नहीं घटती।तो फिर हर बार केदारनाथ में ही क्यों होता है ऐसा?यह सीधा-सीधा सरकार की विफलता है, और इसका जवाब जनता मांगेगी।”
बता दें कि आज प्रातः लगभग 05:30 बजे उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक बड़ा हा*दसा घटित हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के चलते दुर्घ*टनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश मौके पर ही मृ*त्यु हो गई।झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”केदारनाथ से गुप्तकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 श्रद्धालुओं की मृ*त्यु की दुःखद सूचना मिली है।
मरांग बुरु दिवगंत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।”




