रांची: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर हेमंत सरकार को एक बार फिर घेरते हुए सीएम से आग्रह किया है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें. बाबूलाल मरांडी के बयान के लिए अब स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर पलटवार कर दिया है. मंत्री इरफ़ान अंसारी ने लिखा ”@yourBabulal जी, भ्रष्टाचार की जननी तो आप और आपकी पार्टी है। हम जैसे बेदाग और ज़मीन पर काम करने वाले लोगों पर आप उंगली उठाते हैं—यह हैरान करने वाला नहीं, शर्मनाक है।आपकी सोच पर वाकई अफसोस होता है।जब मैं झारखंड के स्वास्थ्य तंत्र में जमीनी बदलाव कर रहा हूं — रिम्स-2 जैसे आधुनिक चिकित्सा संस्थान की नींव रख रहा हूं — तो आपको मिर्ची क्यों लग रही है? विकास में रोड़ा क्यों बन रहे हैं?क्या आप नहीं चाहते कि झारखंड की जनता को बेहतर इलाज मिले? या फिर डर है कि आपकी झूठ और ठगी की राजनीति का पर्दाफाश हो जाएगा?18 साल तक जब सत्ता आपके पास थी, तब क्या आपकी आंखें बंद थीं? तब रिम्स की गिरती दीवारें और टपकती छतें नहीं दिखती थीं?अब सुनिए—आज झारखंड का स्वास्थ्य मंत्री एक डॉक्टर है। बढ़ती उम्र के साथ आपकी आंखों की रोशनी भले कम हो गई हो, मगर मैं आपकी आंखों का इलाज करूंगा, ताकि रिम्स-2 आपको साफ़-साफ़ दिखे।आप लोग पहले @dasraghubar जी को छत्तीसगढ़ से लाकर झारखंड में बिठा दिए।कितनी मुश्किल से @roysaryu चाचा की मदद से उन्हें उड़ीसा वापस भेजा गया—but no! आप फिर उन्हें वापस ले आए।आप लोग पहले @dasraghubar जी को छत्तीसगढ़ से लाकर झारखंड में बिठा दिए।कितनी मुश्किल से @roysaryu चाचा की मदद से उन्हें उड़ीसा वापस भेजा गया—but no! आप फिर उन्हें वापस ले आए।अब आप ही बताइए—हम जनता का इलाज करें या बार-बार आप नेताओं का ही इलाज करते रहें?आपको जान लेना चाहिए कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में रिम्स का रीडेवलपमेंट और रिम्स-2 का निर्माण तेज़ी से हो रहा है। झारखंड की जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारा संकल्प है और यह संकल्प हर हाल में पूरा होगा।विकास का मज़ा लीजिए — और बयानबाज़ी बंद कीजिए।
बता दें कि मरांडी का कहना था कि ”राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के जर्जर भवन लगातार दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। दीवारों से गिरता प्लास्टर, दरारें और जलजमाव न केवल मरीजों, बल्कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की जान को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में MGM अस्पताल, जमशेदपुर में हुई दुर्घटना के बावजूद राज्य सरकार ने इससे कोई सबक नहीं लिया है।स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय सचिव ने रिम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान को राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren से आग्रह है कि रिम्स की बदतर स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।हेमंत जी, पहले मौजूदा रिम्स की हालत सुधारें, फिर नए रिम्स के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाएं।”




