गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पोबी मोड़ के पास 22 मई को हुए विशाल ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।दि0-22.05.2025 को ग्राम पोबी मोड़ से आगे सुनसान जगह पर स्थित विशाल ज्वेलर्स के मालिक अपने दुकान बंद कर घर जाने के क्रम में बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा रास्ते में पिस्टल से फायरिंग कर जख्मी करते हुए जेवरात एवं 05 हजार रूपया नकद भरा बैग लूट की घटना में जमुआ थाना में दर्ज कांड सं०102/2025 का उद्भेदन कर घटना में शामिल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्तों के द्वारा पूर्व के भी कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया। इस कांड में लूटे गये जेवरात, घटना में प्रयुक्त दो देशी पिस्टल एवं दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।




