खूंटी: गंभीर संक्रमण बीमारी से ग्रस्त दो बच्चों के मामले में डीसी ने लिया ऐक्शन,रिम्स किया रेफर

0
Khunti DC

खूंटी:स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी को यह सूचित करते हुए कि भगवान बिरसा मुण्डा के क्षेत्र एवं उनके समुदाय से दो बच्चें काफ़ी गंभीर संक्रमण बीमारी से ग्रस्त हैं। इनके आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है, स्वास्थ मंत्री से मदद की गुहार लगाई गई थी। हालाँकि मामला जैसे ही खूंटी डीसी के संज्ञान में आया सिविल सर्जन के नेतृत्व में डॉक्टर की टीम को पीड़ित बच्चों के घर भेजा गया। सदर अस्पताल खूँटी लाकर बच्चों की प्रारंभिक जांच की गई, जिसके उपरांत बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। खूंटी डीसी ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता से मामले में नज़र रखे हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here