गुजरात: करीब 242 यात्री को गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई.अब एन. चंद्रशेखरन चेयरमैन, टाटा संस ने घोषणा करते हुए कहा कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी.जे. मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे.




