सीएम हेमंत सोरेन ने लालू यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

0

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज बुधवार को पटना स्थित उनके आवास पर अपना 78वां जन्मदिन मना रहे है। ​पूर्व सीएम लालू यादव पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे है।झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं ”गरीबों, शोषितों और वंचितों के लिए हमेशा संघर्ष करने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राजद सुप्रीमो आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here