हनीमून मनाने गए राजा म’र्डर केस में नया मोड़,यूपी के ढाबे पर मिली पत्नी सोनम

0
honeymoon murder

इंदौर के लापता कपल मामले में मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजा मर्डर में 7 दिनों के अंदर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 ह’मलावरों को गिरफ्तार किया गया है, एक महिला ने सरेंडर कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। बता दें कि इंदौर से मेघालय के शिलांग हनीमून मनाने गए कपल लापता हो गए थे, जिसके बाद पति राजा रघुवंशी का शव मिला था। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पर मिली है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सरेंडर कर दिया है और उसके साथ ही 3 और लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here