होटवार रांची में झारखण्ड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की सीएम ने रखी नींव

0
cm hemant soren

रांची: राज्य को पहला मिल्क पाउडर प्लांट मिलने जा रहा है।आज मुख्यमंत्री Hemant Soren ने होटवार रांची में मिल्क पाउडर प्लांट की नींव रखी। सीएम ने मौके पर कहा जिला और प्रखंडों में दुग्ध संग्रहण का कार्य हो रहा है। पंचायत स्तर में भी दूध संग्रहण का कार्य कैसे हो। इस पर कार्य योजना बना रहे हैं ताकि किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत ना पड़े.अंडा, मछली, मांस और दुग्ध उत्पादन में झारखण्ड दूसरे राज्य पर निर्भर रहता था। लेकिन वर्तमान समय में इसमें कमी आई है। अगर यों ही हमलोग आगे बढ़ते रहे तो अगले कुछ वर्ष में इन सभी क्षेत्र में झारखण्ड अपने पैरों पर खड़ा हो जाएगा.मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास हुआ। सभी किसान भाइयों-बहनों, दुग्ध उत्पादकों को शुभकामनाएं और जोहार।किसानों की समृद्धि के लिए सरकार निरंतर योजनाएं बनाकर आप तक पहुंचा रही है ताकि आप स्वावलंबी बन सकें.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा :

हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री जी ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। खेतीबाड़ी, पशुओं को पालना – मानव जीवन की ऐसी व्यवस्था है जिसमें फायदा ही फायदा होता है।देश-दुनिया में बहुत सारे उद्योग-धंधे चलते हैं, किसी में कोई न कोई नुकसान जरूर होता है, और उसमें सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण और मानव जीवन को होता है।आज के दिन गांव-देहात में कमजोर बच्चे पैदा होने को मजबूर होते हैं, महिलाओं में खून की कमी होती है, लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। पहले हमारे गांव में पशुपालन व्यवस्था समृद्ध रहती थी। अगर पशुधन घर में रहे, तो परिवार का कोई सदस्य कमजोर नहीं रह सकता है।पूरे देश में लोग व्यक्तिगत रूप से खेतीबाड़ी कर उसे व्यवसाय के रूप में भी आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे राज्य के होनहार नौजवान, देश के ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर एमएस धोनी भी खेतीबाड़ी करते हैं। और उनके खेत का उत्पाद विदेशों में भी बेचा जाता है।जब क्रिकेट खेलने वाले एक व्यस्त व्यक्ति खेतीबाड़ी कर सकते हैं तो हम क्यूं नहीं?राज्य में अलग-अलग जगहों पर दूध संग्रहण को कैसे बेहतर बनाया जाए इसे लेकर हम कार्ययोजना बना रहे हैं। पंचायत स्तर पर दूध संग्रहण मजबूत हो ऐसी हमारी सोच है। मुझे पता चला है कि अलग-अलग राज्यों से यहां फर्जी पनीर, फर्जी खोया बेचा जा रहा है, जिसे लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।आज के दौर में सिर्फ महंगाई बढ़ती जा रही है पर किसानों की आय नहीं बढ़ पा रही है। आप हतोउत्साहित न हो, हम आपके साथ खड़े हैं। हमारे किसान कैसे समृद्ध हो इसे लेकर निरंतर हम अनेकों योजनाओं को लेकर आ रहे हैं। आप लोगों का उपजाया धान सरकार खरीदती है, दूध उत्पादन भी सरकार खरीदती है।पूर्व में हमारे मेहनतकश किसानों को लेकर सिर्फ काम चलाऊ काम होता था, हमने इस दशा की दिशा बदली है। आज किसानों को कई क्षेत्रों में सहयोग किया जा रहा है। हम पहले कई उत्पाद के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहते थे, लेकिन इस स्थिति में कमी आयी है, हम जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होने का काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here