रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित, DC ने की अपील

0
Ranchi DC

रांची : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपए की सम्मान राशि उनके खाते में हस्तांतरित कर दी गई है।प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिन्हें अप्रैल माह की सम्मान राशि (2500) रुपये उनके खाते में हस्तांतरित की गयी है।

  1. अनगड़ा – 14022
  2. बेड़ो – 16874
  3. बुण्डू – 7385
  4. बुढ़मू – 14812
  5. चान्हो – 16525
  6. ईटकी – 8554
  7. कांके – 28432
  8. खलारी – 7631
  9. लापुंग – 8770
  10. माण्डर – 19941
  11. नगड़ी – 15140
  12. नामकुम – 14436
  13. ओरमांझी – 16560
  14. राहे – 8154
  15. रातू – 15002
  16. सिल्ली – 17745
  17. सोनाहातू – 11236
  18. तमाड़ – 15387
  19. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13575
  20. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 10030
  21. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16376
  22. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 25634
  23. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 997
  24. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6689
  25. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7086
  26. बुण्डू नगर पंचायत – 3070
  27. जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
  28. जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here