लातेहार : सीएम हेमंत सोरेन से गुहार लगाई गई थी कि “आदिम जनजाति समुदाय के कुशल बृजिया की ट्रेन से गिरकर आंध्रप्रदेश में मौत हो गई है। मजदूरी करने ट्रेन से केरल जा रहे थे। परिवार गरीब है और Dead body लाने में सक्षम नहीं है। कृपया आर्थिक और कानूनी रूप से मदद की जाए। “
जिसके बाद संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर जिला प्रशासन को निर्देश जारी किया था”@LateharDistrict उक्त मामले की जांच कर दिवगंत कुशल जी के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाने हेतु कार्रवाई कर सूचित करें।साथ ही शोकाकुल परिवार को हर जरूरी सरकारी योजना से जोड़ते हुए भी सूचित करें।@SPYadavGodda जी, कृपया संज्ञान लें.@migrantcell_JH”
अब लातेहार डीसी ने निर्देश का पालन करते हुए सीएम को सूचित किया”आदरणीय सर, मृतक के पार्थिव शरीर को उनके घर तक लाने हेतु परिजनों को सहायता राशि के रूप में ₹50,000 उपलब्ध कराया गया था। पार्थिव शरीर घर लाने के उपरांत अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।”


