JEE Advanced 2025: रांची के मोहम्मद अनस ने ऑल इंडिया रैंक 42 किया हासिल

0
Mohammad Anas

रांची: जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में रांची के मोहम्मद अनस ने झारखंड में टॉप किया है। इसी के साथ उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 42 हासिल कर ली है।परीक्षा 18 मई को हुई थी जिसमें 2000 से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी निजाम नगर निवासी मो. अनस ने जेईई मेन परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल किया था।अनस की प्रारंभिक शिक्षा रांची में हुई और गणित व विज्ञान ओलंपियाड में उनकी उत्कृष्टता ने ही उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। जिसके बाद वे कोटा जाकर जेईई की तैयारी में लग गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here