रांची: राज हॉस्पिटल पहुंचे SSP,घायल थाना प्रभारी सहित आरक्षियों के उचित इलाज करने का किया अनुरोध

0
Ranchi SSP

रांची: विधि व्यवस्था संधारण के दौरान आज दिनांक-03.06.25 को भीड़ के द्वारा ह*मला में घा*यल पु०अ० नि० संतोष कुमार यादव,थाना प्रभारी लापुंग को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राज हॉस्पिटल राँची में उनके उचित इलाज और स्वास्थ्य का जानकारी लेने पहुंचे और चिकित्सकों से बातचीत कर घायल थाना प्रभारी सहित आरक्षियों का उचित इलाज करने का अनुरोध किया। बता दें कि सोमवार को लापुंग थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर चल रही ग्रामसभा के दौरान पुलिस पर हुए ह*मले में लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एक अन्य सिपाही भी घा*यल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद थाना प्रभारी को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here