रांची: जैक इंटर, साइंस और कॉमर्स का परीक्षा परिणाम जारी,रेखा तिर्की 468 अंक के साथ बनीं जिला टॉपर

0
result

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए कक्षा 12 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 79.26% रहा, जो पिछले साल से 7% अधिक है, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 91.2% रहा, जो 2% अधिक है। उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले ने दोनों स्ट्रीम में टॉप किया और लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।आधिकारिक रिजल्ट लिंक JAC की वेबसाइट jacresults.com और डिजिलॉकर परदेख सकते।जेएसी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आज का परिणाम केवल विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए घोषित किया गया है। आर्ट्स स्ट्रीम के लिए परिणाम की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।बड़कागांव, हजारीबाग के छात्र किशोर कुमार ने साइंस स्ट्रीम में कुल 474 अंक के साथ राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कॉमर्स में रांची की रेखा तिर्की 468 अंक के साथ पूरे स्टेट में 6th रैंक हासिल करते हुए रांची जिला टॉपर बनीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here