लातेहार : शशि पन्ना नामक एक्स अकाउन्ट से सीएम हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगाई गई कि “आदिम जनजाति समुदाय के कुशल बृजिया की ट्रेन से गिरकर आंध्रप्रदेश में मौ’त हो गई है। मजदूरी करने ट्रेन से केरल जा रहे थे। परिवार गरीब है और Dead body लाने में सक्षम नहीं है। कृपया आर्थिक और कानूनी रूप से मदद की जाए। माननीय मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन”अब लातेहार डीसी, मंत्री संजय प्रसाद यादव को टैग करते हुए सीएम सोरेन ने एक्स पर कार्रवाई के निर्दश जारी कर दिए हैं, सीएम सोरेन ने लिखा”@LateharDistrict उक्त मामले की जांच कर दिवगंत कुशल जी के पार्थिव शरीर को उनके घर पहुंचाने हेतु कार्रवाई कर सूचित करें।साथ ही शोकाकुल परिवार को हर जरूरी सरकारी योजना से जोड़ते हुए भी सूचित करें।@SPYadavGodda जी, कृपया संज्ञान लें।”




