रांची: रांची जिले के कांके स्थित नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 के लिए हेमंत सरकार द्वारा जबरन जमीन की मापी किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा इसका विरोध करते हुए कहा है कि आदिवासियों और किसानों के हक़ की लड़ाई जारी है. आज प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना पुरजोर समर्थन व्यक्त करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।स्वास्थ्य विभाग ने 110 एकड़ में 1074 करोड़ की लागत से रिम्स-2 बनाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य मंत्री की दलील थी कि रिम्स का भवन बहुत पुराना हो चुका है. इसलिए फेज-2 का निर्माण करना बेहद जरूरी है.लेकिन जमीन मापी की प्रक्रिया शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गया है.कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को जमीन मापी नहीं करने दिया.




