झारखण्ड : भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर हेमंत सरकार पर निशाना साधा.मरांडी ने लिखा ”गढ़वा जिला हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। मनरेगा की योजनाओं में खुलेआम 50% तक कमीशन वसूला जा रहा है। भवन निर्माण विभाग, अंचल कार्यालयों और नगर परिषद कार्यालय में धड़ल्ले से अवैध वसूली की जा रही है, जिसका कमीशन सीधे उपायुक्त तक पहुंच रहा है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने विश्वासपात्र मिथिलेश ठाकुर के माध्यम से गढ़वा को योजनाबद्ध तरीके से लूटने में लगे हैं। हेमंत जी, जब तक उपायुक्तों की पोस्टिंग बोली लगाकर की जाएगी, तब तक भ्रष्टाचार की ऐसी स्थिति होना स्वाभाविक है। उपायुक्त जैसे शीर्ष अधिकारी जब जनकल्याणकारी योजनाओं को ही लूट का जरिया बनाएंगे, तो अबुआ राज की कल्पना भी नहीं की जा सकती।स्थानीय भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जी ने गोदामों से अनाज गबन, फर्जी भुगतान और अन्य घोटालों के ठोस प्रमाण सार्वजनिक किए हैं, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है। ईडी से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लेकर उचित कारवाई करें।”




