लातेहार: झारखंड में सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात लातेहार के जंगलों में मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी कमांडर मनीष यादव को मार गिराया। महुआदनार पुलिस स्टेशन के अंतर्गत करमखाड़ और दौना क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पुलिस दल पर की गई गोलीबारी में 5 लाख रुपये का इनामी मनीष यादव मारा गया।DIG रमेश के अनुसार,मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक अन्य कुख्यात माओवादी कुंदर खेड़वार को गिरफ्तार किया। कुंदर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि मनीष यादव झारखंड के लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा सहित बिहार के गया और औरंगाबाद में 50 से अधिक नक्सल हमले का आरोपी है. मुख्य रूप से बिहार के इलाके में मनीष यादव सक्रिय था. बाद में वह बूढ़ा पहाड़ के इलाके में माओवादियों के दस्ते का सदस्य बन गया था. माना जा रहा है कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में स्थित बिहार-झारखंड की माओवादी इकाइयों का नेतृत्व अब पूरी तरह से बिखर गया है।




