लातेहार: अभियान के तहत लातेहार के इचावार जंगल में पुलिस ने कुख्यात नक्सली पप्पू लोहरा समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान घायल हुए पुलिस के जवान अवध सिंह का उपचार राज अस्पताल में चल रहा है। उनसे मिलकर सांसद संजय सेठ ने हालचाल जाना। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।




