झारखंड: बोकारो से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन कार्ड और 3 वोटर आईडी होने का का सनसनीखेज मामला सामने आया है। साथ ही दस्तावेजों में पिता और पति के नाम को लेकर गड़बड़ी भी पाई गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर अब मामले को लेकर झारखण्ड सरकार पर निशाना साधा है ”झारखंड में सिर्फ बांग्लादेशी घुसपैठिए ही नहीं, बल्कि आईएएस अधिकारी और कांग्रेस के विधायक भी अपना फर्ज़ी दस्तावेज बनवा रहे हैं।कांग्रेस की एक विधायक महोदया दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी के साथ लोकतंत्र का मज़ाक बना रही हैं। चुनाव आयोग को धोखा देना, गलत हलफनामे देना और जनता से तथ्यों को छुपाना – क्या यही है कांग्रेस का “जनप्रतिनिधित्व”?वैसे भी झारखंड में फर्जी पहचान पत्र का यह पहला मामला नहीं है। पहले सिर्फ़ बांग्लादेशी घुसपैठियों के बन रहे थे अब विधायकों के नाम भी सामने आ रहे हैं। बहती गंगा में हाथ धोने वालों की कतार काफी लंबी है।जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों में छेड़छाड़ सरकारी योजनाओं के आकार, नौकरी में आरक्षण और मतदाता सूची जैसी संवेदनशील व्यवस्थाओं को बिगाड़ रहे हैं।यह स्थिति राज्य की सामाजिक, सामरिक और सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है। राज्य सरकार फर्ज़ी प्रमाण पत्र बनाने एवं बनवाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।”




