रांची: रांची में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढवा सहित कई जिलों में तापमान 41-42 डिग्री हो गया है। लेकिन जल्द ही झारखंड में प्रचंड गर्मी से राहत मिल सकती है राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 18 मई को राज्य के उत्तर- पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी कर दिया है। 19 और 20 मई को भी राज्य के उत्तर- पश्चिमी जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की संभावना है।




