रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को झारखण्ड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।इस मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख श्रीमती कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट श्रीमती आस्था अलंग भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने एक्स पर मुलाक़ात की जानकारी देते हुए लिखा ”@UNICEFIndiaRep के साथ यह एक अद्भुत बैठक थी। झारखंड सरकार हमारे बच्चों के लिए बेहतर, उज्जवल और अधिक सशक्त भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”




