10 मई को अमित शाह की अध्यक्षता में होगी ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक, SSP ने जारी किए सुरक्षा के सख्त निर्देश

0
amit shah

रांची में 10 मई को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है. साथ ही साथ इस महत्वपूर्ण बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी भी शामिल होंगे.27वें ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में चार राज्यों के बीच आर्थिक, सामाजिक योजनाओं के साथ-साथ सीमा और अंतर्राज्यीय परिवहन जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है.ईस्टर्न ज़ोनल कौंसिल की दिनांक 10.05.25 को रांची में प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक(यातायात) रांची व पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) रांची की उपस्थिति में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों व थाना प्रभारी के साथ बैठक की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिविशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा,रूट लाइनिंग, यातायात व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के सम्बंध में समाहरणालय के सभागार कक्ष में बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here