सीएम सोरेन के विदेश यात्रा से लौटने के बाद एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल,बदलेंगे कई डीसी-एसपी, विभागीय सचिव

0
CM Soren

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश यात्रा से लौटने के बाद एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में भारी फेरबदल की कवायद शुरू होगी। सत्ता के गलियारे से मिल रही जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह कुछ विभागीय सचिव तो कई जिलों के डीसी-एसपी बदल सकते हैं। हालांकि ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल की कवायद मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा पर जाने से पहले भी हुई थी। उस समय कयावद का यह प्रयास अंतिम मुकाम हासिल नहीं कर सका। फिर मुख्यमंत्री के लगभग 12 दिनों तक झारखंड से बाहर रहने के कारण मामला लटक गया। अब मुख्यमंत्री के 30 अप्रैल को विदेश यात्रा से राजधानी रांची लौट आने के बाद ट्रांसफर-पोस्टिंग की यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सरकार के शीर्ष स्तर पर कुछ विभागों के सचिवों को इधर से उधर करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि कोर डिपार्टमेंट के प्रमुखों और कोर टीम में बदलाव की संभावना बहुत कम है। लेकिन कई जिलों के डीसी और एसपी बदलने की पूरी संभावना है। गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा समेत कई अन्य जिलों के डीसी का कार्यकाल तीन साल से अधिक हो चुका है या होनेवाला है। बाघमारे प्रसाद कृष्णा 28 फरवरी 2022 से लोहरदगा में, नैंसी सहाय 26 फरवरी 2022 से हजारीबाग में, नमन प्रियेश लकड़ा 28 फरवरी 2022 से गिरिडीह में और जिशान कमर 11 जुलाई 2022 से जामताड़ा डीसी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं सुनील कुमार पांच साल से अधिक समय से पथ निर्माण सचिव के पद पर हैं। के रवि कुमार 7 जुलाई 2020 से ही राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद पर पदस्थापित हैं। आकांक्षा रंजन 9 मार्च 2022 से निदेशक हस्तकरघा के पद पर पदस्थापित हैं।कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त का पद खाली हुआ.कोल्हान आयुक्त के पद पर पदस्थापित हरि कुमार केसरी का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो गया। इसके बाद से यह पद रिक्त हो गया है। इसी तरह सूडा डायरेक्टर के पद पर पदस्थापित अमित कुमार के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण यह पद भी जल्द रिक्त होनेवाला है। इसी तरह अगले कुछ महीने तक लगातार आईएएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं। 31 मई को पूनम प्रभा पूर्ति, 30जून को सुमन कैथरीन किस्पोट्टा, 31 जुलाई को शशिभूषण मेहरा और ज्ञानेंद्र कुमार भी रिटायर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here