बोकारो: कंप्यूटर ऑपरेटर पारा टीचर से मांग रहा था घूस, धनबाद ACB ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

0
Dhanbad ACB

बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के नवप्राथमिक विद्यालय सिमराबेड़ा के पारा शिक्षक जयनारायण रविदास की शिकायत पर धनबाद ACB ने कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को बोकारो जिले के गोमिया में लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर होरिल प्रजापति को 3500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जनवरी 2025 में 9 दिन की हाजिरी गलती से कट गयी उसे सुधारने के एवज में पारा टीचर से 6 हजार रुपए घूस की मांग की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here