झारखंड सरकार ने अब साफ कर दिया है कि जिन महिलाओं ने मइयां सम्मान योजना के साथ विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी किसी दूसरी पेंशन योजना का लाभ लिया है, उन्हें पूरा पैसा सरकार को वापस करना होगा। आधार से लिंक होने के कारण सरकार के लिए यह जानकारी जुटाना काफी आसान हो गया है और अब जिलेवार रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि ऐसे लाभार्थियों से पैसे वसूले जा सकें।इसके अलावा ऐसी लाभुकों को योजना से वंचित भी किया जायेगा.इस संबंध में आज बुधवार से ही कार्रवाई शुरू होगी.अवैध और फर्जी आवेदनों को रोकने के लिए सरकार ने जनवरी से ही प्रज्ञा केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन पर रोक लगा दी थी. फिर भी योजना की राशि के लिए कई ऑनलाइन आवेदन जमा करने और योजना की राशि लेने का मामला सामने आया है. पूर्वी सिंहभूम जिले से 77 हजार ऐसी महिलाओं का नाम सामने आया है, जिन्हें बिना डीबीटी के 7500 रुपए मिले हैं. अब जांच के दौरान ऐसी सभी लाभुकों से योजना की राशि वापस ली जायेगी.



