झारखण्ड:राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत करने जा रही है.इसकी शुरुआत सीएम सोरेन रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत ऑडिटोरियम में करेंगे, इस योजना से झारखंड के करीब 27,000 अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा.13 सितंबर 2024 को राज्य सरकार ने चिकित्सा बीमा योजना शुरू करने फैसला लिया था 10 जुलाई 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद सरकार इस योजना को लागू करने जा रही है.हाईकोर्ट ने कहा था कि राज्य और केंद्र सरकारों को अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा जैसी योजनाएं शुरू करनी चाहिए, क्योंकि कई वकील आर्थिक तंगी के कारण इलाज तक नहीं करवा पाते.




