रांची में संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे खडगे,मरांडी ने कहा ”क्या सबसे पहले आते ही वे हाफ़िज़ुल हसन के इस्तीफ़े की माँग करेंगे?”

0
kharge

रांची: झारखंड कांग्रेस 6 मई को संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दावा किया है कि इस रैली में 1 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं। इसकी तैयारी जोरों पर है। इस रैली के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भी शामिल होंगे। जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।यह रैली रांची में पुरानी विधानसभा के पास स्थित मैदान में सुबह 10.00 बजे से शाम 3.00 बजे तक आयोजित होगी।

झारखंड में @INCIndia के “राष्ट्रीय अध्यक्ष” @kharge जी संविधान बचाने की बात करने आ रहे हैं, तो क्या सबसे पहले आते ही वे @HemantSorenJMM से हाफ़िज़ुल हसन के इस्तीफ़े की माँग करेंगे? क्योंकि ऐसे संविधान विरोधी व्यक्ति के साथ गठबंधन में बने रहना और उसी समय संविधान बचाओ रैली करना तो दोगलेपन की परिभाषा ही है।यह कोई इत्तेफ़ाक़ नहीं है कि जैसे-जैसे नेशनल हेराल्ड केस की परतें खुलती जा रही हैं, कांग्रेस पार्टी की संविधान को लेकर चिंता भी बढ़ती जा रही है। एक सोची-समझी साज़िश के तहत जनता का ध्यान @RahulGandhi और सोनिया गांधी द्वारा किए गए घोटाले से भटकाने के लिए यह सारा आडंबर रचा जा रहा है। वरना जिस पार्टी में खुद के नियम-कायदे केवल एक ही परिवार के सदस्य तय करते हों, वह पार्टी देश के संविधान की कितनी परवाह करेगी, यह जनता भली-भांति जानती है।कांग्रेस और झामुमो गठबंधन की मज़बूत नींव शायद इसी परिवार-प्रेम का परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here