रांची: नगर निगम चुनाव को लेकर प्रकाशित वोटर लिस्ट में त्रुटियाँ हटाने को लेकर सीपी सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को सौंपा ज्ञापन

0
CP Singh

रांची : नगर निगम चुनाव को लेकर प्रकाशित वोटर लिस्ट में त्रुटियाँ हटाने को लेकर विधायक सीपी सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा.इसकी जानकारी देते हुए विधायक सीपी सिंह ने आज एक्स पर बताया कि ”नगर निगम चुनाव को लेकर प्रकाशित वोटर लिस्ट में बहुत अधिक त्रुटियाँ पाई गई हैं। इस संबंध में आज मैंने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और पूरी स्थिति से अवगत कराया। मैंने रांची नगर निगम के सभी वार्डों के बूथों में हुई गड़बड़ी को सुधारने को कहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। सचिव महोदय ने मामले को गंभीरता से लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद द्वय सुनील यादव जी, रोशनी खलखो जी एवं राहुल चौधरी जी उपस्थित रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here