शोएब अख्तर समेत पाक के 16 यूट्यूब चैनल भारत में बैन,BBC को चेतावनी जारी

0

डॉन न्यूज, जिओ न्यूज, ARY न्यूज, समा न्यूज जैसे पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन कर दिया गया है. इनमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों शोएब अख्तर और बासित अली के भी यूट्यूब चैनल शामिल है.अख्तर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुद्दों पर अपने गहन और अक्सर हास्यपूर्ण विश्लेषण के लिए भारतीय प्रशंसकों के बीच एक लोकप्रिय नाम हैं। पाकिस्तान के पूर्व कोच बासित अपने चैनल पर इसी तरह की सामग्री पेश करते हैं। जिन यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ किया गया है उनमें, ‘डॉन न्यूज’, ‘इरशाद भट्टी’, ‘समा टीवी’, ‘एआरवाई न्यूज’, ‘बोल न्यूज’, ‘रफ्तार’, ‘द पाकिस्तान रेफरेंस’, ‘जियो न्यूज’, ‘समा स्पोर्ट्स’, ‘जीएनएन’, ‘उजैर क्रिकेट’, ‘उमर चीमा एक्सक्लूसिव’, ‘अस्मा शिराजी’, ‘मुनीब फारूक’, ‘सुनो न्यूज’ और ‘राजी नामा’ शामिल हैं। इनपर आरोप है कि ये सभी यूट्यूब चैनल भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे थे. इसके अलावा बीबीसी न्यूज ने पहलगाम हमले की कवरेज के दौरान आतंकवादी के बजाय उग्रवादी शब्द का इस्तेमाल किया था।इस पर सोशल मीडिया के साथ भारत सरकार ने भी आपत्ति जताई इसी को लेकर भारत सरकार ने बीबीसी को चेतावनी जारी करते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here