बोकारो : बोकारो में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ सोमवार को मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए।1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली समेत 8 नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। एनकाउंटर जिले के लुगू और झुमरा पहाड़ के बीच जंगली इलाके में हुई।बोकारो मुठभेड़ पर झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने कहा, “आज हमारे सुरक्षा बलों ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। हमने चार INSAS और एक SLR समेत हथियार बरामद किए हैं। तीन शीर्ष नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग माझी, अरविंद यादव और साहेबराम माझी मारे गए हैं। ऑपरेशन को JJ (झारखंड जगुआर), पुलिस और CRPF ने अंजाम दिया। पहली गोलीबारी सुबह 5.30 बजे हुई। मुठभेड़ 1.5-2 घंटे तक चली… आज हमारे पास राज्य के हर नक्सली का हर विवरण और स्थान है। यह उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो अभी भी हथियारों के साथ घूम रहे हैं। उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए क्योंकि हम हर विवरण और उनके ठिकानों से वाकिफ हैं। अगर वे शांति चाहते हैं और झारखंड की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें आत्मसमर्पण करना चाहिए। अगर सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस उनको अपनी गोलियों का निशाना बनायेगी….




