गोड्डा: रविवार को गोड्डा मार्केट स्थित एक दुकान पर नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अशोक यादव और आरक्षी प्रभास सिंह मोजा खरीदने गए थे। जहाँ दुकान में मोजों का डिजाइन पसंद नहीं आया, दोनों पुलिसकर्मियों ने दुकानदार और उसके कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट शुरू कर दी। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोड्डा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी तक जैसे ही मामला पहुंचा, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, ” कानून के रक्षक खुद कानून का उल्लंघन करेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”




