पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन, दुनिया भर में शोक की लहर

0
Pope Francis dies

रांची: कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पद पर आसानी पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया.रोमन कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप फ्रांसिस के निधन की सूचना पर रांची के आर्कबिशप विंसेंट आईंद ने शोक प्रकट किया है। बाबूलाल मरांडी , इरफ़ान अंसारी समेत झारखंड के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दे कि पोप फ्रांसिस सरल स्वभाव, दया भाव और सभी धर्मों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए विश्व विख्यात थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पोप फ्रांसिस के निधन से बहुत दुख हुआ। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनिया भर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही, उन्होंने प्रभु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here